{"_id":"364a7177d4494640463411a152008f97","slug":"father-in-law-mother-in-law-arrested-in-attempt-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या को मजबूर करने पर पत्नी, सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या को मजबूर करने पर पत्नी, सास-ससुर गिरफ्तार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Oct 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने पत्नी आरती, सास ऊषा और ससुर अवतार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेक्टर-20 निवासी प्रदीप कुमार ने 19 मई 2013 को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
प्रदीप के भाई प्रवीण ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। प्रदीप कुमार ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, सास और सुसर को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
प्रवीण ने आरोप लगाया था कि पत्नी और उसके परिजन प्रदीप पर अपने माता-पिता से अलग रहने का दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान था।
सेक्टर-19 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच करने के बाद 8 जून को तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।