{"_id":"5906bee04f1c1b4a7f8b457d","slug":"father-daughter-and-son-killed-in-car-accident-at-moga-mother-and-daughter-saved","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक झटके में उजड़ गया सुहाग और बुझ गया इकलौता चिराग, बेटी भी नहीं रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक झटके में उजड़ गया सुहाग और बुझ गया इकलौता चिराग, बेटी भी नहीं रही
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
मोगा में कार हादसे में खत्म हो गया परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही पल में पूरा परिवार उजड़ गया। कमाने वाला ला गया और इकलौता चिराग भी बुझ गया। हादसे में पिता बेटे और बेटी की मौत हो गई। घटना पंजाब के मोगा की है। थाना बाघापुराना इलाके के गांव नत्थूवाला गर्बी के पास शनिवार की देर शाम एक कार पेड़ से टकरा गई।
हादसे में पिता, बेटी और बेटे का की मौत हो गई। वहीं रविवार को मोगा-कोटकपूरा मार्ग पर टोल प्लाजा पास रविवार को तीन कारों की टक्कर में दो महिलाओं समेत 6 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरतेज सिंह निवासी हिंमतपुरा जिला मोगा परिवार के साथ ऑल्टो कार पर सवार होकर मुद्दकी से बाघापुराना जा रहा था। गांव महिताबगड़ नत्थूवाला गर्बी के पास का का संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में कार चला रहे गुरतेज सिंह (45) उसकी बेटी कोमलप्रीत कौर (15) और बेटे एकमप्रीत सिंह (8) की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी मनजीत कौर (42) और दूसरी बेटी बेटी अनमोल प्रीत कौर (17) घायल हो गई।

टोल प्लाजा के पास दोनों कारों की टक्कर हुई
कार एक्सीडेंट
घायल मनजीत कौर को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है( गुरतेज सिंह निहाल सिंह वाला कचहरी में फोटो स्टेट का काम करता था और गांव हिंमतपुरा में भी उसने कपड़े की दुकान खोली हुई थी।
अन्य हादसे के बारे में हवलदार अमरजीत सिंह एवं हवलदार जगदेव सिंह ने बताया कि एक आई टवंटी कार मोगा से बाघापुराना की तरफ आ रही थी। एक रिट्ज कार बाघापुराना से मोगा की तरफ जा रही थी। टोल प्लाजा के पास इन दोनों कारों की टक्कर हो गई।
इस दौरान बाघापुराना की तरफ से आ रही एक स्विफट कार टकरा गई। हादसे में हरनेक सिंह, मनजीत कौर, जसप्रीत कौर निवासी राजेआना, राजेश कुमार और दिनेश मोहन निवासी गंगानगर घायल हुए और एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें लगीं हैं। घायलों को टोल प्लाजा पर खड़ी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया।