फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   father committed suicide due to no marriage of daughter and loss of money

30 लाख होने पर भी बेटी को दुल्हन बना न पाया तो उठाया खौफनाक कदम

Thu, 25 Aug 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, राई(सोनीपत) Updated Thu, 25 Aug 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
father committed suicide due to no marriage of daughter and loss of money
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो
30 लाख रुपये बेटी की शादी के लिए रखे थे। एक ही ख्वाब था कि बेटी को दुल्हन बनता देखूं पर ख्वाब पूरा न हो पाया। घटना, राई की है। कुंडली थाना एरिया के गांव खेड़ी मनाजात में एक अधेड़ ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


आरोप है कि वेदपाल बेटी की शादी करना चाहता था, इसके लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उधार में दिए 30 लाख रुपये न मिलने के कारण परेशान रहने लगा। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खेड़ी मनाजात निवासी सरला देवी ने शिकायत दी थी है कि उसके पति वेदपाल ने गांव के राजबीर व उसकी पत्नी संतोष को नौ लाख, बारोटा निवासी बबला को 12 लाख व शिवाजी कालोनी, नरेला निवासी नरेश को नौ लाख रुपये उधार दे रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आरोपी व उनके परिजन नकदी लौटाने से मना कर रहे थे। इससे उसका पति मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी कारण उसने आत्महत्या की है।

तीन अस्पताल ले गए, फिर भी नहीं बची जान

father committed suicide due to no marriage of daughter and loss of money
तनाव - फोटो : demo pic
सरला ने बताया कि सोमवार को वेदपाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तुरंत नरेला के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने वेदपाल को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से भी गंभीर हालत के चलते लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान वेदपाल की मौत हो गई। बारोटा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बारोटा चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि वेदपाल के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों ने तीन लोगों पर आरोप लगाए हैं। वेदपाल की पत्नी का कहना है कि आरोपियों ने उसके पति से उधार लिए पैसे देने से मना कर दिया था। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और आत्महत्या का कदम उठाया। इस संबंध में आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed