{"_id":"653bcd4e72077ff32a04193a","slug":"father-brutally-murdered-in-front-of-son-in-punjab-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बेटे के सामने पिता की बेरहमी से हत्या, नारियल छीलने वाले छूरे से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: बेटे के सामने पिता की बेरहमी से हत्या, नारियल छीलने वाले छूरे से उतारा मौत के घाट
Fri, 27 Oct 2023 08:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Oct 2023 08:40 PM IST
सार
घन्नौर थाने के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों राम कुमार और किरनपाल सिंह को काबू कर लिया गया है। शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में बेटे के सामने ही पिता की हत्या कर दी गई। वारदात को नारियल छीलने वाले छूरे से अंजाम दिया गया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
घन्नौर पुलिस को दी शिकायत में गांव जमीतगढ़ निवासी बंटी सिंह ने बताया कि उसके पिता बलकार सिंह गांव के ही चौक पर गन्ने और फ्रूट की रेहड़ी लगाते थे। उनके पास ही आरोपी राम कुमार भी रेहड़ी लगाता है। 25 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने पिता के साथ रेहड़ी पर मौजूद था।
विज्ञापन
आरोपी राम कुमार पिता के साथ गाली गलौच और झगड़ा कर रहा था। इसी बीच आरोपी किरनपाल ने नारियल छीलने वाले छूरे से पिता पर वार कर दिया। छूरा दाएं गाल के पास लगा। इससे पिता जमीन पर नीचे गिर पड़े। पिता का काफी खून बह रहा था लेकिन फिर भी आरोपियों ने उन्हें नहीं छोड़ा। बेटे ने बताया कि पिता की हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत अंबाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बात पर रंजिश रखते थे। पुलिस ने गांव लोहसिंबली निवासी राम कुमार और किरनपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घन्नौर थाने के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों राम कुमार और किरनपाल सिंह को काबू कर लिया गया है। शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।