फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fatehabad live-in couple swallowed poison, boy killed

पत्नी छोड़ गई तो महिला के साथ लिव इन में रहने लगा, अब दोनों ने खा लिया जहर

Sun, 25 Jun 2017 03:20 PM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 25 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
fatehabad live-in couple swallowed poison, boy killed
लिव इन में रह रहे जोड़े ने की सुसाइड
पत्नी छोड़ गई तो युवक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। अब कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने जहर खा लिया और युवक की मौत हो गई। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। स्थानीय अग्रवाल कालोनी स्थित एक मकान में पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े ने शनिवार देर रात जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


युवक की मौत हो गई है, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के पीछे आपसी विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जबकि महिला का नाम मीनू बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड चौकी के कर्मचारी जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह मृतक राजू के शव का अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में दोनों के परिजन कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं। अभी तक दोनों पक्षों के परिजन इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी विवाद के चलते उठाया कदम

fatehabad live-in couple swallowed poison, boy killed
लिव इन में रह रहे जोड़े ने की सुसाइड
मिली जानकारी के अनुसार, धर्मशाला रोड निवासी राजू सोनी की पत्नी काफी समय पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद पिछले काफी समय से मीनू नामक महिला के साथ अग्रवाल कालोनी में राजू एक मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पता चला है कि शनिवार को उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

रात को झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने जहर खा लिया। परिजनों ने फोन किया तो इस बात का खुलासा हुआ। आसपास के लोग शनिवार देर रात ही दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को ही अग्रोहा मेडिकल के लिए रैफर कर दिया गया।

मृतक राजू अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताया गया है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सरदार कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक महिला-पुरुष द्वारा जहर खाने की सूचना मिली थी। युवक की मौत हो गई है, जबकि युवती की हालत गंभीर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed