{"_id":"5b48b3444f1c1b4f748b459b","slug":"farmer-troubled-by-debt-suicide-by-poisonous-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली दवा पीकर की खुदकुशी, आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली दवा पीकर की खुदकुशी, आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे लेने के बावजूद आढ़ती और धनराशि मांग रहा था, जिससे तंग आकर किसान ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। थाना आरफके पुलिस ने शुक्रवार आरोपी आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने किसान का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कारज सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव मस्तेके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता बलकार सिंह ने आढ़ती बलदेव सिंह से 13 लाख रुपये का कर्ज लिया था।
आढ़ती ने पैसे नहीं मिलने पर अप्रैल 2017 को बलकार को खेतों में से गेहूं की फसल नहीं काटने दी थी। इस पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने किसान बलकार और आढ़ती बलदेव के बीच समझौता करवाया था कि बलकार तेरह लाख की बजाय बलदेव को आठ लाख रुपये देगा। कारज ने आढ़ती प्रगट सिंह से सात लाख रुपये कर्ज लेकर आढ़ती बलदेव को दे दिए थे, लेकिन उस समय बलदेव ने बलकार से लिए चेक और स्टांप नहीं दिए थे।
कुछ दिनों के बाद बलदेव और पैसों की मांग करने लगा, जिस कारण बलकार मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे। बलदेव से तंग आकर बलकार ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। थाना आरफके पुलिस ने मृतक के बेटे कारज सिंह के बयान पर आढ़ती बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।