फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer suicides by jumping ahead of train in faridkot

15 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

Fri, 13 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट) Updated Fri, 13 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer suicides by jumping ahead of train in faridkot
सांकेतिक तस्वीर
 कर्ज से परेशान एक किसान ने जैतो-कोटकपूरा रेलवे लाइन पर पड़ते रजबाहे के पास रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रेलवे पुलिस चौकी जैतो के हवलदार हरजीत सिंह ने बताया कि गांव रामूंवाला (डेलियांवाली) निवासी बलवीर सिंह (55) पुत्र बंत सिंह ने वीरवार सुबह करीब सात बजे बठिंडा से फिरोजपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


मृतक के भाई जगजीत सिंह और गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि बलवीर सिंह पर प्राइवेट लोगों, खेतीबाड़ी विकास बैंक जैतो और गांव रामूंवाला कोआपरेटिव सोसाइटी आदि का करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था। बैंक वाले अकसर ही बलवीर सिंह को परेशान करते थे। परेशान होकर बलवीर सिंह ने जान दे दी। हवलदार हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार में उनकी माता, पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed