फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer shot dead in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: दो युवकों ने घर में घुसकर किसान की हत्या की, कनाडा में बैठे अर्शदीप डल्ला ने ली जिम्मेदारी

Wed, 04 Jan 2023 09:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 09:48 PM IST
सार

एसएचओ हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि डीएसपी सिटी सतविंन्द्र सिंह विर्क व एसपीडी हरिंदरपाल सिंह परमार सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
Farmer shot dead in Ludhiana of Punjab
मृतक परमजीत सिंह (लाल टी-शर्ट में), सीसीटीवी कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के गांव बारदेंके में घर में घुसकर दो लोगों ने बुधवार दोपहर एक किसान की हत्या कर दी। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों में एक पगड़ीधारी युवक शामिल है। गोली मारने के बाद दोनों युवक बाहर गली में खड़ी सफेद रंग की कार में फरार हो गए। घटना के बाद कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला ने फेसबुक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पु्लिस घटना को पुरानी रंजिश बता रही है। 

विज्ञापन


बारदेकें निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को उसका बड़ा भाई परमजीत खेतों से पशुओं का चारा काटकर लाया था। इस दौरान जगरूप खाना खाने घर चला गया। जब खाना खाकर बाहर आया तो देखा कि बड़ा भाई परमजीत पशुओं को चारा डाल रहा है। वह भी मदद करने लगा। जगरूप के मुताबिक वह अभी टोकरी में चारा भर ही रहा था कि बाहर दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर परमजीत बाहर देखने गया कि कौन आया है? इसी दौरान एक साथ पटाखे की आवाज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन


जगरूप ने बताया कि आवाज सुनकर परमजीत की पत्नी चरनजीत कौर उसके पास आई और पूछा कि कैसी आवाज है। जब वह देखने गया तो परमजीत सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और दो युवक घर के गली में भाग रहे थे। उसने युवकों का पीछा किया लेकिन वह बाहर खड़ी सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गए। वह परमजीत सिंह को एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि परमजीत को सिर में एक और छाती में दो गोली लगी थी। डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान परमजीत सिंह की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद थाना सदर के एसएचओ हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि डीएसपी सिटी सतविंन्द्र सिंह विर्क व एसपीडी हरिंदरपाल सिंह परमार सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया है।

 

गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला की फेसबुक पोस्ट देखी है। उसकी जांच की जा रही है। यह सुपारी किलिंग भी हो सकती है। इस दिशा में जांच की जा रही है। पुलिस कई थ्योरी पर काम कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हरिंदरपाल सिंह परमार, एसपीडी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed