फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer shot dead in Amritsar of Punjab

Amritsar News: किसान की गोली मारकर हत्या, खेत में मजदूर ले जाने पर हुआ विवाद, सात पर केस दर्ज

Mon, 12 Dec 2022 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 06:28 PM IST
सार

जांच अधिकारी एसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जैमल सिंह और सुखराज सिंह समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Farmer shot dead in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में खेत में मजदूर ले जाने के विवाद में गोली मारकर एक किसान की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


वारदात मत्तेवाल थानाक्षेत्र की है। बुलारा गांव निवासी कंवलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति गुरजीत सिंह ने अपने खेत में मटर बीज रखी है और मटर निकालने का काम चल रहा है। खेत से मटर निकाल कर ट्रैक्टर से मंडी भेजी जा रही है। गांव का जैमल सिंह व कुछ अन्य लोग उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोपी खेत में मटर निकालने की खातिर मजदूर ले जाने पर अक्सर पति का विरोध करते थे। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि रविवार शाम जब उनका पति मजदूर लेकर खेत से मटर निकालने पहुंचा तो जैमल सिंह ने मजदूरों को रोकने का प्रयास किया। पति गुरजीत सिंह ने इसका विरोध किया। इसके कुछ देर बाद जैमल सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। पति ने जब बाहर निकल कर ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी ने राइफल से पति पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे गुरजीत सिंह की छाती में जा लगी। उन्होंने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अपने पति को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। जांच अधिकारी एसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जैमल सिंह और सुखराज सिंह समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed