फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer killed by liquor traders crushing by car in Yamuna Nagar

यमुनानगरः शराब कारोबारियों ने गाड़ी से कुचलकर की किसान की हत्या

Sat, 04 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Sat, 04 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by liquor traders crushing by car in Yamuna Nagar
सांकेतिक तस्वीर
शराब ठेकेदारों और उनके कारिंदों ने गुरूवार की रात को रेतगढ़ निवासी किसान पवन कुमार (48) को गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपने दोस्त को उसके घर छोड़कर पर बाइक से घर लौट रहा था। उसका शव रास्ते में गांव भूतमाजरा के नजदीक नेशनल हाईवे 344 पर पड़ा मिला। उसके नजदीक उसकी बाइक खड़ी हुई थी। मृतक के बेटे ने शराब ठेकेदार धीरज पंडित, अमित राणा सहित उनके गुर्गों पर गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने देर रात घटनास्थल पर जाम लगा दिया। शुक्रवार को दिन में पुलिस ने दो ठेकेदारों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को परिजन हाईवे स्थित घटनास्थल पर करीब एक बजे शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अड़ गए। दिनभर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाते रहे। इसी बीच बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती भी वहां पहुंच गए। शाम करीब साढ़े छह बजे एसडीएम रादौर पूजा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों से शनिवार सुबह दस बजे तक का समय मांगा। एसडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने शव सड़क से उठा लिया और कहा कि यदि सुबह दस बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर शव रखकर जाम लगा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन के चचेरे भाई हर्ष ने बताया कि शराब ठेकेदार धीरज ने साथियों के साथ करीब दो माह पूर्व अवैध शराब की तस्करी के शक में मृतक के लड़के से मारपीट की थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में शराब ठेकेदारों की शिकायत पर पवन सहित तीन चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद से आरोपी धीरज पवन को जान से मारने की धमकी दे रहा था।


मामले में दो ठेकेदारों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुबह दस बजे तक का समय दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - रणधीर सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed