फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer couple shot dead in Ferozpur

8 माह की गर्भवती थी महिला, सिर में मारी गोलियां, किसान पति को भी उतारा मौते के घाट

Fri, 21 Sep 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Fri, 21 Sep 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer couple shot dead in Ferozpur
किसान दंपति की हत्या

आठ माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या के बाद उसके पति को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यहां के जीरा विधानसभा हलके के गांव पंडोरी खत्रियां में शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों ने गोली मारकर किसान दंपति की हत्या कर दी। महिला आठ माह की गर्भवती थी। 

विज्ञापन


दोनों के सिर में गोली मारी गई है। वहीं आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तक उखाड़कर ले गए। जानकारी के अनुसार दंपति सुबह कहीं जाने वाले थे, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही आईजी मुखविंदर सिंह छीना और डीएसपी नरिंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक गांव पंडोरी खत्रियां के किसान राजप्रीत सिंह (47) पुत्र मंगल सिंह और उसकी पत्नी प्रभदीप कौर उर्फ दीप (46) के घर सुबह साढ़े आठ घरेलू नौकरानी पहुंची। 
विज्ञापन


नौकरानी ने जैसे ही कोठी के अंदर प्रवेश किया तो लॉबी में खून से लथपथ राजप्रीत सिंह की लाश पड़ी दिखी। वहीं प्रभदीप कौर की लाश रसोई में पड़ी थी। नौकरानी ने आसपास के लोगों को एकत्र किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राजप्रीत और प्रभदीप कौर सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे क्योंकि राजप्रीत सिंह ने बूट पहने हुए थे और प्रभदीप कौर भी तैयार थी। इससे साबित होता है कि आरोपियों ने शुक्रवार सुबह ही घटना को अंजाम दिया है। दोनों के सिर में गोली मारी गई है। सूत्रों के मुताबिक राजप्रीत और प्रभदीप कौर कई साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रही थी। अब प्रभदीप कौर आठ माह की गर्भवती थी।  


पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए हैं। राजप्रीत सिंह खेतीबाड़ी करता था। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा, जीरा सदर थाना के प्रभारी अवतार सिंह, जीरा थाना सिटी के प्रभारी दविंदर कुमार और डीएसपी जसपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed