{"_id":"6193983d83582d067b2f0221","slug":"farmer-burns-himself-alive-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम: आग लगाकर खुद को जिंदा जलाया, कमरे से धुआं उठने पर हुई जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम: आग लगाकर खुद को जिंदा जलाया, कमरे से धुआं उठने पर हुई जानकारी
Tue, 16 Nov 2021 05:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:23 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा जिले में एक खेत मजदूर ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि किसान कर्ज से परेशान था। मामला गांव कोटफत्ता का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमरे में पड़ा किसान का अधजला शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव कोटफत्ता में एक खेत मजदूर जसवीर सिंह ने कर्ज से परेशान होकर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह जब लोगों ने गांव के सुनसान एक कमरे से धुआं निकलता देखा तो मामले का पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कोटफत्ता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता सोहन सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह गांव में खेत मजदूरी का काम करता था। उस पर ढाई लाख रुपये सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्ज था। इसे लेकर वह परेशान चल रहा था। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने सुनसान कमरे से धुआं निकलता देखा तो पता चला कि खेत मजदूर का शव जल रहा है। उक्त मजदूर ने आग लगाकर खुदकुशी की है लेकिन यह नहीं पता चला कि उसने आग कैसे लगाई।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक लड़का और एक लड़की को छोड़ गया है। किसान नेता ने जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा मृतक का पूरा कर्ज माफ किया जाए। थाना कोटफत्ता के एसएचओ बलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन