फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer become drugs trafficker after crop Ruin, arrest

किसान से बना ड्रग तस्कर, फसल बर्बाद हुई तो शुरू की तस्करी

Sun, 19 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
farmer become drugs trafficker after crop Ruin, arrest
गिरफ्तार - फोटो : getty

फसल खराब हुई तो पैसों की खातिर अफीम की तस्करी शुरू कर दी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 1.25 किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सेक्टर 25 से एनसीबी ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में माना कि फसल बर्बाद होने के बाद ये काम शुरू किया था। रविवार को एनसीबी ने फूलचंद को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश निवासी फूलचंद (55) के रूप में हुई है। फूलचंद मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के थंबगढ़ियां गांव का रहने वाला है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात को सेक्टर 25 से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अफीम की डिलीवरी देने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर  एनसीबी ने बताया कि फूलचंद के थैले से तीन पैकेट में 1.25 किलो अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में छोटा किसान है
पूछताछ में सामने आया है कि वह मध्यप्रदेश में छोटा किसान है। उसका कहना था कि  इस बार फसल अच्छी नहीं हुई थी। पैसों की दिक्कत थी तो वह लालच में आ गया और अफीम लेकर सेक्टर 25 में डिलीवरी करने आ गया था।


चार से पांच हजार मिलने थे
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने बताया कि जिसने फूलचंद को अफीम दे के भेजा था, उन्होंने फूलचंद को निर्देश दिये थे कि सेक्टर 25 पहुंच कर फोन करना। तब जिसे अफीम देनी है, उसका नाम पता बताया जाएगा। एनसीबी ने बताया कि आरोपी को इस डिलीवरी के चार से पांच हजार रुपये मिलने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed