{"_id":"596aea944f1c1bb6768b456a","slug":"faridkot-gangster-lavi-davera-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में गैंगस्टर का कत्ल, 7 गोलियां मारी गईं, प्लानिंग जबरदस्त थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में गैंगस्टर का कत्ल, 7 गोलियां मारी गईं, प्लानिंग जबरदस्त थी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Sun, 16 Jul 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच बाजार तीन युवक गैंगस्टर को गोलियां से छलनी करके भाग गए। प्लानिंग भी इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस भी कोई सुराग नहीं लगा पाई। घटना पंजाब के फरीदकोट की है। कोटकपूरा में नई दाना मंडी में शनिवार रात करीब 8 बजे तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर नामी गैंगस्टर लवी देवड़ा की हत्या कर दी।
सरेबाजार हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि वारदात दो गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा है। एसएसपी डा नानक सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नई दाना मंडी में शनिवार रात करीब 8 बजे कार सवार कुछ तीन हमलावर गैंगस्टर लवी का पीछे करते हुए आए। तीनों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था।
इसके चलते आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। आरोपियों ने गैंगस्टर लवी पर बीच बाजार गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर लवी को कुल सात गोलियां लगीं, पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर लवी
Firing
पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर लवी देवड़ा के नाम पर हत्या के प्रयास, लूट, धमकी, फिरौती आदि के कई आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि गैंगस्टर लवी देवड़ा की हत्या पूरी प्लानिंग की साथ की गई है। लवी 10 दिन पहले ही फरीदकोट जेल से जमानत पर छूटा था।
जैसे ही जेल से बाहर आया, रेकी शुरू हो गई थी
सूत्रों का कहना है कि जेल में गैंगस्टर लवी देवड़ा की हर पल की खबर दूसरे गुट को मिल रही थी। गैंगस्टर लवी जैसे ही जेल से बाहर आया, दूसरे गुट ने उसकी रेकी शुरू कर दी। आखिरकार शनिवार को हमलावर उसकी हत्या करने में कामयाब हो गए। सूत्रों का यह भी कहना है कि आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या के बाद अब हालात और ज्यादा खराब होने की आशंका भी है।

लुधियाना में चर्च के पास्टर की गोली मारकर हत्या
Firing
सलेम टाबरी के पीरूबंदा इलाके में चर्च के बाहर खड़े पास्टर सुल्तान मसीह (50) की शनिवार रात तीन बाइक सवार नकाबपोशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पास्टर को गंभीर अवस्था में डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि पास्टर के सिर पर एक और पीठ पर दो गोलियां लगीं।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके व आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। हत्या उस समय की गई, जब शनिवार रात साढे आठ बजे वे चर्च परिसर स्थित अपने कमरे से मोबाइल पर बात करते हुए बाहर निकले। चर्च के पास खड़े दो बच्चे डेविड और विलियम ने पास्टर को गोली मारते देखा। उन्होंने बताया कि पल्सर बाइक सवार तीन लोगों ने एकाएक पास्टर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी और उनके गिरते ही भाग खड़े हुए।
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाशी शुरू करवा दी। पुलिस चर्च के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फु टेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा लुधियाना और आसपास के तमाम थानों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नाकेबंदी करके भी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।