{"_id":"58cbc1d34f1c1b2e5a32a482","slug":"faridabad-girl-raped-by-facebook-friend-and-his-brother-in-law-at-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB फ्रेंड ने जीजा के साथ मिलकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, यूं रची साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB फ्रेंड ने जीजा के साथ मिलकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, यूं रची साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
Updated Fri, 17 Mar 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के फेसबुक फ्रेंड ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके लिए उसने सोच समझकर साजिश रची। घटना हरियाणा के अंबाला सिटी की है। शहर के जंडली में एक महिला के घर काम करने वाली एक लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड व उसके जीजा के साथ चली गई। कुछ दिन बाद वह पंजाब के बठिंडा में बेसुध हालत में मिली।
प्राथमिक जांच में उसकी मकान मालकिन का पता मिला और उसे जानकारी दी गई। मामला जानकर वह लड़की को अंबाला ले आई और पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि सिरसा में नशा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला पुलिस ने सामूहिक दुराचार का केस दर्ज कर उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता फरीदाबाद की रहने वाली है। वह अंबाला नौकरी के सिलसिले में आई थी। यही पर उसकी दोस्ती फेसबुक पर सिरसा के सूरज से हो गई। पीड़िता ने बताया कि सूरज अपने जीजा के साथ अंबाला आया। उसने उसे मिलने के बुलाया और वे लोग उसे परिवार से मिलाने के बहाने सिरसा ले गए। वहां पर उन्होंने उसे नशीली चीज पिलाई।
विज्ञापन
उसके बाद जब उसे होश आया तो वह बठिंडा में थी। वहां से उसने अपनी मकान मालकिन को फोन किया। युवती का कहना है कि सूरज व उसके जीजा ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनी ने शिकायत दर्ज करके युवती का मेडिकल कराया। फिलहाल जांच जारी है।