फेमस पंजाबी सिंगर धर्मपीत नहीं रहे, फंदा लगा जान दी
पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक धर्मप्रीत अब इस दुनिया में नही रहे। तनाव के चलते घर पर फंदा लगा जान दे दी। घटना का सोमवार शाम को उस समय पता चला जब पड़ोसियों ने देखा कि सुबह से ही गायक धर्मप्रीत घर से बाहर नही निकला।
पड़ोसियों ने गायक के घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने खोला नही। इसके बाद पड़ोस के कुछ लोगों ने जब घर के अंदर दाखिल होकर उसके कमरे का दरवाजा तोडकर देखा तो सामने धर्मप्रीत का शव फंदे पर लटक रहा था।
उन्होने तुरंत इस की सूचना थाना कैंट पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी।
कुछ समय से गायकी में कामयाबी नही मिलने से तनाव
इस मामले की जांच कर थाना कैंट प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आस पड़ोस के लोगों के अनुसार धर्मप्रीत बीते कुछ समय से गायकी के क्षेत्र में कामयाबी नही मिलने की वजह से तनाव में रहने लगा था और बीती रात जब वह घर पर आया तो इसी तनाव में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि मृतक गायक की पत्नी छुटियां होने के चलते अपने बच्चे संग अपने मायके गई थी जिस को सूचना दे दी गई है और उनके आने बाद ही अगली कारवाई की जाएगी।
जिंदा दिल इंसान था धर्मप्रीत
पंजाबी एक्टर राणा रणबीर ने कहा कि धर्मप्रीत के खुदकुशी करने से पंजाबी संगीत जगत को बडा झटका पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2004 में उनके साथ उसने विदेश जाकर प्रोग्राम किया था तो उस समय का पूरा दृश्य इस खबर को सुनने के बाद उनके दिमाग में घुमने लगा। प्रमात्मा उसकी आत्मा को शांति दे और उसके परिवार को यह भाणा मानने की शक्ति दें।