फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   family from Chandigarh duped in name of online villa booking in goa

विला बुकिंग के नाम पर फ्राड: 20 हजार रुपये देकर गोवा पहुंचा परिवार... विला मिला नहीं, गोवा पुलिस ने धरे आरोपी

Wed, 22 Jan 2025 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:12 AM IST
सार

मौलीजागरां निवासी पंकज धीमा ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल पर गोवा घूमने का प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन विला बुक करवाया था। 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई।

विज्ञापन
family from Chandigarh duped in name of online villa booking in goa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर ऑनलाइन होटल बुकिंग करवा घूमने का प्लान बना रहे हो तो सावधान हो जाएं। चंडीगढ़ के एक परिवार के साथ ऑनलाइन विला बुकिंग के नाम पर 20 हजार रुपये ठग लिए गए। 

विज्ञापन


परिवार ने घूमने के लिए बुकिंग डॉट कॉम पर ऑनलाइन विला बुक किया। वह परिवार के साथ गोवा पहुंचे तो देखा इस नाम का कोई विला नहीं था। आरोपियों ने 11 दिन की बुकिंग के 90 हजार रुपये मांगे। बुकिंग के लिए 50 प्रतिशत एडवांस देने के लिए कहा। बाद में 20 हजार रुपये एडवांस में विला की बुकिंग की गई। पीड़ित की शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने बड़ी कारवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विला की फर्जी बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। बुकिंग के बाद जब टूरिस्ट उनके बताए पते पर पहुंचते थे विला वहां होता ही नहीं था। 
विज्ञापन


आरोपी 2022 से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। आरोपियों की पहचान हैदराबाद के सईद अली मुख्तार, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अजहरुद्दीन सैफ और ग्वालियर के सौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है कि उन्होंने किन-किन लोगों के साथ ठगी की है। आरोपी हैदराबाद में भी इसी तरह से धोखधाड़ी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल पर बनाया था गोवा का प्लान

मौलीजागरां निवासी पंकज धीमा ने बताया कि उसकी हाल ही में शादी हुई है। उन्होंने क्रिसमिस और नए साल की पार्टी करने का गोवा का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने प्ले स्टोर से बुकिंग डॉट कॉम एप डाउनलोड की। एप पर उन्होंने 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक वागाटोर बीच के पास रूबी विला बुक किया।

इसके बाद उनकी बुकिंग डॉट कॉम पर रजिस्टर्ड नंबर पर फोन पर बात हुई। साथ ही व्हाट्सएप पर चैट हुई। आरोपी ने 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक की विला की बुकिंग के लिए 90 हजार रुपये बताए। पंकज के परिवार को विला पसंद आया। एप पर विला की खूबसूरत तस्वीरें भी थी। पसंद आने पर ऑनलाइन बुकिंग की बात हुई। ठग ने 50 प्रतिशत एडवांस पेमेंट करने के लिए कहा। पंकज ने 10 हजार रुपये देने की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद 8 दिसंबर को 20 हजार रुपये में एडवांस बुकिंग के लिए ऑनलाइन पेमेंट करवा ली गई। पंकज एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का काम करता है।

ठग बोले विला की बुकिंग के लिए लाइन में लगते हैं लाग

पंकज ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि उनकी बुकिंग के बाद अगर उन्हें कोई उनसे ज्यादा पेमेंट करता है तो वह उनकी बुकिंग कैंसिल कर देंगे। ठगों ने कहा विला में काफी ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। इस विला में टूरिस्ट को रुकने के लिए जगह नहीं मिलती। पंकज ने बताया कि 21 दिसंबर को उन्हें फोन किया और कहा कि विला की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है वह रुकने के लिए कोई और अरेंजमेंट कर लें। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिया। पंकज ने इसके बाद बुकिंग डॉट कॉम पर इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया। पंकज ने बताया कि अब भी आरोपियों का नंबर और रूबी विला बुकिंग डॉट कॉम पर उपलब्ध है। पंकज अपने माता, पिता, भाई, भाभी, बच्चे समेत परिवार के 13 लोगों के साथ घूमने गए थे।

गोवा से वापस आकर दी शिकायत, डीजीपी ने तुरंत कार्रवाई की

पंकज धीमान ने बताया कि गोवा से 4 जनवरी को वापस आने के बाद उन्होंने गोवा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर पुलिस को ईमेल के जरिए ऑनलाइन शिकायत दी थी। शिकायत के बाद डीजीपी अलोक वर्मा ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद गोवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और उनसे आरोपियों के बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों ली। जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

टूरिस्ट से होटल या विला बुकिंग कर पैसे एंठने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2022 से लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी करोड़ों रुपये की धोधाधड़ी कर चुके हैं। - अलोक वर्मा, डीजीपी गोवा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed