{"_id":"3ff80d4b1a22afc0c381f2864df35a9b","slug":"family-five-person-commit-suicide-at-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और 3 बेटियों का कत्ल करने के बाद खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और 3 बेटियों का कत्ल करने के बाद खुदकुशी
जतिन/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर पंचकूला में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आते ही हड़कंप मच गया है। सेक्टर 12 में एक घर में दंपति के अलावा तीन बच्चियों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच बताती है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चियों का कत्ल करने के बाद खुदकुशी कर ली। वारदात के पीछे की वजह परिवार की आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है की घर के मुखिया नीरज ने पहले अपनी तीनों बेटियों व पत्नी को मोत के घाट उतार दिया और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना का खुलासा तब हुआ, जब छत पर सो रहा नीरज का भाई पिंटू सुबह छत से उतरकर नीचे आया और काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से दरवाजा नही खुला। दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। पिंटू ने खिड़की से अंदर झांककर देखा और मामले की सूचना पड़ोसियों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी यह परिवार यहां किराये पर रहता था और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था! एक तो आर्थिक तंगी दूसरा परिवार में तीन बेटियों के पैदा होने ने इनकी चिंता बड़ा दी थी! गुजर-बसर मुश्किल हो गया था! पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद ही मौतत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। मृतकों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।