{"_id":"58b071d14f1c1b2b69b26c6e","slug":"falls-promises-of-marriage-rape-in-mohali-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
पठानकोट की एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर चंडीगढ़ की एक कार कंपनी के सेल्स मैनेजर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।
आरोपी की पहचान आशीष कपूर, म्यूनिसिपल भवन निवासी अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़ से बाहर है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पठानकोट निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। पांच साल पहले आरोपी से उसकी मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी।
वह एक कार खरीदने के लिए कंपनी के शोरूम गई थी। इस दौरान आरोपी ने उससे डेढ़ लाख रुपये लोन मंजूर करवाने के नाम पर लिए थे। इस दौरान जब युवती ने उससे पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा।

Trending Videos
अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
रेप
- फोटो : DEMO Pics
इस संबंध में उसने पुलिस और कार कंपनी को शिकायत दी। इसके बाद आरोपी ने उसे अंबाला बुलाया और कहा कि वहां उसके पैसे लौटा देगा। उसकी बातों में आकर वह अंबाला चली गई। वहां पर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर की, उसे पीकर वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुराचार किया और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसे की मांग करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उससे कई बार संबंध बनाए।
इसके बाद पीड़िता ने एक माह पहले थाना फेज-8 में शिकायत दी। इस दौरान आरोपी की मां और बहन थाने आई। वहां पर युवक उससे शादी करने के लिए तैयार हो गया। वहीं, उसकी मां और बहन ने भी युवती को भरोसा दिया कि युवक उससे शादी करेगा। उसने इस संबंध में लिखकर भी दिया, लेकिन बाद में वह पीछे हट गया। आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। लड़की का कहना है कि आरोपी के चक्कर में उसका जीवन खराब हो गया है अब वह आनाकानी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।