फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake ticket collect arrest, looting by train passangers

ट्रेन में टीटीई बन यात्रियों को लूटने वाले धरे

Sun, 14 Dec 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 14 Dec 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
fake ticket collect arrest, looting by train passangers

सिरसा से लेकर दिल्ली तक रेलवे में टीटीई बनकर यात्रियों से लूटपाट, छीना-झपटी करने वाले गिरोह को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल सात युवक बिहार के रहने वाले हैं। ये सिरसा से दिल्ली रूट पर ट्रेनों में यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे। कभी टीटीई बनकर तो कभी चाय के साथ नशीले बिस्कुट खिलाकर।

विज्ञापन


पकड़े गए युवक मोहम्मद इरफान (25), रामकिशोर (25), रमेश (23), ललित (22), सिकंदर (19), संजीव (19) और विमलेश (23) शामिल हैं। ये सभी बिहार के सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। सभी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर माइंड है मोहम्मद इरफान

fake ticket collect arrest, looting by train passangers

सभी अभियुक्तों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार किए गए लोगों में गिरोह का मास्टर माइंड मोहम्मद इरफान भी शामिल है। शुरुआती पूछताछ में गिरोह के लोगों ने कुछ वारदातों में शामिल होने की बात भी कबूल की है।

मोहम्मद इरफान सभी वारदात करने की प्लानिंग बनाता था और सभी युवक अपने शिकार को घेर लेते थे। पुलिस की मानें तो इनमें से एक युवक टीटीई बनता और कहता कि आपकी रिजर्वेशन की टिकट बनवा देते हैं। दूसरे लोगों को सामान उठाकर लाने की बात कहते और वारदात कर सभी गायब हो जाते।

यूं किया गिरफ्तार

fake ticket collect arrest, looting by train passangers

जीआरपी को शुक्रवार रात साढ़े दस बजे सूचना मिली कि सातरोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे के खंडहरों में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। सूचना पाकर जीआरपी एक टीम ने खंडहरों में छापा मारा। हालांकि पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई शकत्तर सिंह, राममूर्ति, अनिरुद्ध आदि शामिल थे।

जाखल, टोहाना और भिवानी की वारदात कबूली
मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिरुद्ध ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों ने कबूल किया है कि उन्होंने अभी हाल ही में जाखल, टोहाना और भिवानी स्टेशनों पर चोरी और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम दिया है।

वारदात के बाद दूसरे रूटों पर भाग जाते थे सभी

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली, हिसार, सिरसा, श्रीगंगानगर रूट की ट्रेनों को अपना निशाना बनाते थे। एक रूट की ट्रेन में वारदात करने के बाद ये दूसरे रूट पर चले जाते थे। जब पुलिस इनकी तलाश करती तो ये उस ट्रेन में नहीं मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed