{"_id":"5a7713684f1c1b0a7b8b500a","slug":"fake-policeman-rape-with-a-girl-in-ludhiana-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पुलिसकर्मी बता चेकिंग के नाम पर युवती को डराया, अगवा कर दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को पुलिसकर्मी बता चेकिंग के नाम पर युवती को डराया, अगवा कर दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दोस्त के साथ घूम रही युवती को पुलिस मुलाजिम बता एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया और उसे गिल नहर के पास सुनसान जगह ले जा उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह रखबाग के पास ही बाइक पर घूम रहा था। आरोपी की पहचान गांव मानकवाल के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ काकू उर्फ मन्नू (23) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को सोमवार अदालत में पेश करेगी। उधर, पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
एडीसीपी 3 गुरप्रीत कौर पूरेवाल ने बताया विश्वकर्मा कालोनी इलाके में रहने वाली एक युवती अपने युवक दोस्त के साथ रखबाग में घूम रही थी। इसी दौरान आरोपी बलविंदर सिंह आया और उसने खुद को पुलिस मुलाजिम बताया। उसने कहा कि अधिकारियों ने उसकी ड्यूटी यहां लगाई है कि जो युवक युवतियां यहां घूम रहे हो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर उनके समक्ष पेश किया जाए। उसने युवती के साथ आए युवक को डरा धमका कर भगा दिया और युवती को अपने साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर बिठा कर गिल नहर की तरफ ले गया। वहां आरोपी उसे एक मोटर पर ले गया और उसे धमका कर दुराचार किया।
आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गया। युवती ने किसी तरह से अपने परिजनों से संपर्क किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को रखबाग के पास ही गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी के अनुसार 29 दिसंबर को भी एक युवती अपने दोस्त के साथ घूम रही थी तो आरोपी उसे भी ऐसे ही अगवा कर ले गया था और उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की करीब दो साल पहले ही शादी हुई है और उसकी छह महीने का एक बच्चा भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।