फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake PA of central minister harsimrat kaur arrested

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का पीए बता दिखा रहा था रौब, गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली Updated Wed, 30 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
fake PA of central minister harsimrat kaur arrested
arrest - फोटो : demo pic

खुद को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का पीए बताकर जीरकपुर के थाना प्रभारी को रौब दिखाने वाले एक व्यक्ति को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह व्यक्ति काफी समय से स्थानीय थाना प्रभारी पर अपना प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान गौतम जिंदल के रूप में हुई है। गौतम मूलरूप से मानसा का रहने वाला है और वह सेक्टर-34 चंडीगढ़ में रहता है। गौतम जिंदल एक निजी बीमा कंपनी में काम करता था। जीरकपुर पुलिस ने उसको छतबनूड़ के पास ट्रैप लगाकर मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। उसको बुधवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जीरकपुर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति उनको लगातार फोन कर रहा था। वह खुद को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का पीए बताता था। थाना प्रभारी के अनुसार गौतम ने उनसे कहा कि उनके साले के पैसे किसी पर बकाया हैं, उसको जल्द ही निकलवाए। फिर दोबारा फोन करके कहा कि हमारी सरकार में काम इतना धीमा कर रहे हो, ऐसा क्यों हो रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार गौतम उनसे चंडीगढ़ निवासी वरुण से 40 हजार रुपये निकलवाने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी द्वारा रुपये न निकवाने की सूरत में उसका अंजाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दे रहा था। जब थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने जब जांच की तो सामने आया कि उक्त व्यक्ति केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का फर्जी पीए है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।


लाटरी का शौक, करता था फ्रॉड
थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने कहा कि गौतम को आनलाइन लाटरी खेलने का शौक है। इस कारण वह ऐसे फ्रॉड करता था। वह लोगों से पैसे लेकर लाटरी खेलता था और जब पैसे फंसते थे तो ऐसे ही धमकाना शुरू कर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed