फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Coins Factory Exposed in Bahadurgarh of Haryana

हरियाणाः बहादुरगढ़ में 5 रुपये के नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार

Mon, 20 May 2019 09:19 PM IST
खुशबू गोयल शैलेश तिवारी/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
शैलेश तिवारी/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 20 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Fake Coins Factory Exposed in Bahadurgarh of Haryana
नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र में थर्मोकोल प्लेट बनाने की आड़ में पांच रुपये के नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का सोमवार को भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह फैक्ट्री पिछले दो साल से चल रही थी। उससे पहले चार-पांच माह सोनीपत के राई में भी फैक्ट्री को चलाया गया था।

विज्ञापन


सिक्कों को राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में सप्लाई किया जाता था। सिक्के सप्लाई करने फरीदाबाद गई एक गाड़ी को क्राइम ब्रांच ने रविवार को पकड़ा तो इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर-2 में स्थित एक फैक्ट्री में करीब दो साल से सिक्के बनाने का गैरकानूनी धंधा चल रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी सुभाष ने बहादुरगढ़ के सेक्टर छह निवासी नरेश यादव से भवन किराये पर लिया था। इसमें दिखावे के तौर पर थर्मोकोल की प्लेट बनाने का काम किया जाता था, लेकिन अंदर एक केबिन में पांच रुपये के सिक्के बनाए जाते थे। लोहे की प्लेटों को काटकर डाई से सिक्कों को तैयार किया जाता था। इसके बाद निक्कल पॉलिश किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवती की मदद से सिक्कों को देशभर में होटलों, टोल और उन स्थानों पर सप्लाई किया जाता था, जहां इनका उपयोग ज्यादा होता है। आरोपी इंडियन गवर्नमेंट मिंट नोएडा की पर्ची लगाकर पांच रुपयों के सिक्कों को सप्लाई करते थे, ताकि किसी को शक न हो। 

बता दें कि रविवार को फरीदाबाद की सूरजकुंड थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक इनोवा पकड़ी। इससे पांच रुपये के 50 हजार सिक्के (ढाई लाख) मिले थे। इस दौरान एक युवती और तीन व्यक्ति भी पकड़े गए। इनकी पहचान दीपाली, राकेश, नासिर अली और सुभाष के रूप में हुई है। पकड़े गए सुभाष ने फैक्ट्री किराये पर ले रखी थी। दीपाली एजेंट का काम करती थी।


प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दो साल से बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने का काम कर रहे थे। उससे पहले चार-पांच माह सोनीपत के राई में भी नकली सिक्के बनाते थे। - संजय कुमार, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed