नकली एएसआई का कारनामा, तलाशी के बहाने उतरवाए कपड़े और यूं चुरा लिए 15 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली एएसआई ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार सवार युवक को रोक उसके पास नशा होने की बात कह सड़क के बीचों बीच कपड़े उतरवा कर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के बहाने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिल उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद युवक ने जेब में हाथ डाला तो पैसे गायब थे।
उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जालंधर के रामामंडी थाने के अधीन आने वाले दकोहा निवासी मनीष विर्क की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनीष की शिकायत के मुताबिक उसका डीजे साउंड सिस्टम का काम है। वह अपनी कार में सवार होकर लुधियाना में दोस्त का मोबाइल फोन देने के लिए आया था।
जब वह वापस जाने लगा तो लाडोवाल टोल प्लाजा पर उसकी कार खड़ी थी। इस बीच एक युवक उसके पास आया और खुद को एएसआई बताने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसे कहा कि उसके पास सूचना है कि वह नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा है और मनीष की कार साइड पर करवा ली। आरोपी ने उसकी तलाशी लेनी चाही तो मनीष तलाशी देने के लिए तैयार हो गया।
इसी दौरान आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। एक व्यक्ति नकली एएसआई के साथ मिल उसकी तलाशी लेने लगा और दूसरा साइड पर खड़ा रहा। आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाने शुरु कर दिए। मनीष ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनानी चाही तो आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए।
जब मनीष ने जेब देखी तो उसमें पैसे गायब थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई राज कुमार ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।