{"_id":"56fe8a9b4f1c1b7b2cf00105","slug":"fail-in-11th-board-exam-student-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं परीक्षा में फेल होने पर फंदे पर लटका छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11वीं परीक्षा में फेल होने पर फंदे पर लटका छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, लुंधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 02 Apr 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारहवीं कक्षा में फेल होने के बाद परिजनों की डांट के डर से ग्यासपुरा के अंबेडकर नगर के रहने वाले आदर्श (16) ने वीरवार देर शाम अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिजन चंडीगढ़ से घर लौटे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
इस पर पीछे की खिड़की से आदर्श को आवाज लगाने गए, लेकिन शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला और शव नीचे उतारा। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट और चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आदर्श मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला रायबरेली का रहने वाला था। यहां पर वह एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। कुछ दिन पहले उसके पेपर हुए थे। वीरवार को उसका परिणाम आना था। आदर्श के परिजन उसके भाई के साथ चंडीगढ़ किसी काम से चले गए।
विज्ञापन
आदर्श स्कूल में रिजल्ट लेने के लिए गया तो वह फेल हो गया। उसने रिजल्ट के बारे में परिजनों को कुछ नहीं बताया और डांट पड़ने के डर से परेशान रहने लगा। इसी परेशानी में उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम को आदर्श के परिजन घर पहुंचे। उसके पिता लवकेश कुमार पीछे खिड़की के रास्ते उसे बुलाने गए तो कमरे में शव लटकता देखा।