{"_id":"a2ae88857af50fd2120658f9f47c861a","slug":"factory-staff-fall-in-acid-during-fight-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ाई के दौरान एसिड में गिरा कर्मचारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़ाई के दौरान एसिड में गिरा कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फैक्टरी में दो कर्मचारियों में हुई हाथापाई के दौरान धक्का लगने पर एक कर्मचारी एसिड में गिर गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त धक्का मारने वाले की तलाश में जुट गई है, जो कि मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार देर रात 2 बजे के करीब इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाट नंबर 71 में एक फैक्टरी के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों में से राजीव व रंजीत की काम की बात को लेकर तकरार हो गई, जो बाद में हाथापाई तक जा पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान रंजीत ने राजीव को धक्का मारा, जिस कारण वह पास में पड़े एसिड में गिर गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने राजीव को बाहर निकाला व स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों कर्मचारी हल्लोमाजरा में किराए पर रहते थे। ईस्ट जोन के एएसपी परमिन्द्र सिंह ने बताया कि धक्का मारने वाले कर्मचारी रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।