{"_id":"5c486563bdec227394029fb9","slug":"factory-bus-accident-in-ludhiana-one-woman-died-14-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः लुधियाना में फैक्ट्री की बस हुई हादसाग्रस्त, एक महिला की मौत, 14 अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः लुधियाना में फैक्ट्री की बस हुई हादसाग्रस्त, एक महिला की मौत, 14 अन्य घायल
Thu, 24 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे माछीवाड़ा-कोहाड़ा रोड पर एक धागा फैक्ट्री की बस हादसाग्रस्त हो गई। बस के आगे अचानक अवारा जानवर आ गया, चालक का बस से नियंत्रण खो गया और वह पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 14 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इसमें चार महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण सिविल अस्पताल लुधियाना भेजा गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार गांव भट्टियां के पास एक निजी धागा फैक्ट्री है। धागा फैक्ट्री में काम करने वाले मुलाजिमों को बस के माध्यम से सुबह लाया जाता है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह भी बस 20 मुलाजिमों को लेकर फैक्ट्री आ रही थी। माछीवाड़ा-कोहाडा़ रोड पर बस के आगे अचानक एक अवारा जानवर आ गया। जिससे बस एक तरफ पलट गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने बस में सवाल लोगों को किसी तरह बाहर निकाल कोहाड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान एक महिला करुमा की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर घायल महिलाओं को लुधियाना सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। घायलों में ज्यादातर लोग गांव शताबगढ़ और बुर्ज पवात निवासी बताए गए हैं।