फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   facebook rriendship, love and rape

फेसबुक पर पहले दोस्ती, मोहब्बत और फिर खौफनाक धोखा

Sun, 28 Jun 2015 08:51 AM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
facebook rriendship, love and rape

फेसबुक पर पहले दोनों में दोस्ती हुई। बात बढ़ी तो दोनों होटल में मिले। युवक ने युवती को ऐसा धोखा दिया, प्यार से विश्वास उठ जाए। मामला, मोहाली के फेज-1 का है। यहां पहले लड़का और लड़की फेसबुक पर दोस्त बने।

विज्ञापन


युवक ने दोस्त को चाकलेट में नशीला पदार्थ खिलाकर पहले रेप किया। इसके बाद धोखे से उत्तर प्रदेश ले गया। जहां उसने लड़की को एक साल तक अपने कब्जे में रखकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच लड़की ने किसी तरह से अपने पैरेंट्स से संपर्क किया। पैरेंट्स लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर लाए।
विज्ञापन


वहीं, लड़की के पिता ने आरोपी परविंदर सिंह यूपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। लड़की के पिता ने इस संबंध में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को भी लिखित शिकायत दी है। पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी का रहने वाला है आरोपी

facebook rriendship, love and rape

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी परविंदर सिंह यूपी का रहने वाला है। वह मोहाली में ही अपना बिजनेस करता था। साल-2013-14 में फेसबुक के माध्यम से उनकी बेटी आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद फेसबुक पर ही उनकी दोस्ती मजबूत हो गई। उन्होंने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। दोनों में बातचीत होने लगी। दोस्ती गहरी होने के बाद पीड़िता ने आरोपी को मोहाली में मिलने की जिद की। इसके बाद आरोपी ने फेज-1 स्थित होटल में लड़की को बुलाया।

लड़की बिना घरवालों को बताए आरोपी से मिलने चली गई। आरोपी ने लड़की को चाकलेट दी। लेकिन उसने चाकलेट में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। इस बारे में लड़की को कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही लड़की ने चाकलेट खाई। उसे चक्कर आने लगे और बेसुध हो गई। इसी चीज का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद वह उसे होटल से ले गया। उसने कई दिनों तक लड़की को मोहाली के आसपास रखा और फिर यूपी ले गया। जहां पर साल भर लड़की से रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। इसी बीच एक दिन लड़की ने मौका पाकर अपने पिता को सारी बात बताई। साथ ही अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद वह वहां यूपी गए। साथ ही वहां से लड़की को लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed