फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   extortion with businessman

जेल से फरार बंदी ने कारोबारी से मांगी चौथ

Mon, 05 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Mon, 05 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
extortion with businessman

जेल से पैरोल पर छूटने से बाद फरार हुए बंदी ने कैंट के एक गद्दा कारोबारी से दो लाख की चौथ मांगी। यह आरोपी विगत दिनों फरीदाबाद की जेल से पैरोल पर छूटकर आया था, लेकिन उसके बाद भगौड़ा हो गया।

विज्ञापन


अब कारोबारी की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पैरोल से फरार होने का एक और मामला विगत दिवस पड़ाव पुलिस ने भी दर्ज किया था। मगर अब हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने भी चौथ के एक नए मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिवपुरी कॉलोनी निवासी गजेंद्र ने बताया कि उसका अनुपम इंटरप्राइज के नाम से गद्दे की कारोबार है। एक जनवरी को वह अपनी दुकान में बैठा काम कर रहा था कि तभी अचानक उसके पास एक फोन आया जिसमें से एक युवक ने बताया कि उसका नाम कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने फोन पर गजेंद्र को धमकाया और दो लाख रुपये की चौथ की मांग की। आरोपी युवक ने धमकाते हुए कहा कि उसे पांच जनवरी तक यह रकम चाहिए, वरना उसके लिए अंजाम अच्छा नहीं होगा।


इसके बाद घबराए कारोबारी ने हाउसिंग बोर्ड चौकी में शिकायत दी। हाउसिंग बोर्ड चौकी के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed