फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Extortion recover in name of gangster Manna in Bathinda

Punjab News: बठिंडा में गैंगस्टर मन्ना के नाम पर ली रंगदारी, अमृतसर में दुकानदार से मांगी एक करोड़ की फिरौती

Sun, 18 Dec 2022 09:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 09:52 PM IST
सार

कस्बा जंडियाला में नामी दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही है। दुकानदार इतने डर गए हैं कि वे पुलिस से शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। जंडियाला गुरु के बाजार कश्मीरियों में स्थित बत्रा रेडीमेड दुकान के मालिक मनीष बत्रा से विदेशी नंबरों से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

विज्ञापन
Extortion recover in name of gangster Manna in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को गाड़ी मुहैया करवाने वाले गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना के नाम पर मौड़ मंडी के एक आढ़ती से दो युवकों ने रंगदारी वसूली। आढ़ती अशोक कुमार से उसी के ग्राहकों ने दो लाख रुपये की रंगदारी ली थी। जब दोनों ने और रुपये मांगे तो उन्होंने एक की आवाज पहचान ली। इसके बाद जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों गुरप्यार सिंह गांव शेखपुरा और गुरप्रीत सिंह तलवंडी साबो को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं। मौड़ मंडी के आढ़ती अशोक कुमार को 13 दिसंबर को एक युवक ने उसके मोबाइल पर फोन करके कहा कि वो जेल से गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना बोल रहा है। अगर तुम्हें परिवार की सुरक्षा चाहिए तो मौड़ के साथ सटे टोल प्लाजा पर पांच लाख रुपये देकर जाए। 
विज्ञापन


फोन करने वालों से पैसे कम करने की गुजारिश की और इंतजाम करने के लिए समय मांगा। पीड़ित ने दो लाख रुपये का इंतजाम कर लिया व अगले दिन पहली किश्त सौंपने को कहा। पीड़ित 14 दिसंबर को टोल प्लाजा पर दो लाख रुपये देने गया तो बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति मुंह बांधकर आए और रुपये ले गए। पुलिस के अनुसार आढ़ती अशोक कुमार ने बताया कि गुरप्यार सिंह और गुरप्रीत सिंह उसके पास फसल बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर: दुकान मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
कस्बा जंडियाला में नामी दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही है। दुकानदार इतने डर गए हैं कि वे पुलिस से शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। जंडियाला गुरु के बाजार कश्मीरियों में स्थित बत्रा रेडीमेड दुकान के मालिक मनीष बत्रा से विदेशी नंबरों से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कुछ दिन पहले उनके घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग भी की थी।


दुकानदार को विदेशी नंबर से कॉल आई कि तेरी दुकान पर लगे काम करने वाले लड़कों को भी गोली से उड़ा देंगे। पीड़ित कुछ दिनों से पहले ही अपनी जान बचाने के लिए घर से कहीं चला गया था। इसके बाद माता दुकान संभालती थीं। इस धमकी के बाद अब उनको मजबूरन दुकान बंद करनी पड़ी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed