फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   explosive bomb found on kurukshetra-ambala railway track

अगर रेलवे ट्रैक पर मिले मोर्टार बम फट जाते तो क्या होता?

Thu, 23 Jul 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/अंबाला Updated Thu, 23 Jul 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
explosive bomb found on kurukshetra-ambala railway track

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले 10 मोर्टार बम अगर फट जाते तो भारी तबाही होती। हजारों जानें जा सकती थीं। यह कहना है रिटायर्ड ऑफिसर सार्जेंट कुलभूषण शर्मा का। शर्मा बताते हैं कि आर्मी ही इस तरह के मोर्टार सेल इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मिले मोर्टार सेल 51 एमएम के थे। इनकी मारक क्षमता दो किमी तक होती है। यदि ट्रैक पर यह फट जाते तो करीब 15 मीटर तक तबाही मच जाती। मोर्टार सेल हैवी गन में इस्तेमाल होने वाला एक तरह का बम होता है। इसे तोपों के गोलों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

ट्रैक पर पड़े मिले थे 9 मोर्टार बम, रोक ‌दी गई थी ट्रेनें

explosive bomb found on kurukshetra-ambala railway track

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग के पास बुधवार सुबह नौ मोर्टार शैल मिलने से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। पुलिस को प्लास्टिक के डिब्बे में पैक छह मोर्टार बम, दो खुले मोर्टार बम मिले व एक अन्य बम मिला था। सुरक्षा की दृष्टि से प्रात: लगभग साढ़े 9 बजे अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों को रास्ते में और स्टेशनों पर रोक दिया गया था।

बाद में करीब दो घंटे बाद 11:45 बजे मोर्टार की पूरी जांच के बाद उनको हटाकर ट्रेनें चलाई गईं थीं। बुधवार प्रात: लगभग 8 बजे शौच के लिए निकले रणजीत नगर निवासी बिट्टू, पवन व प्रिंस ने रेलवे ट्रैक के पास एक लोहा का डिब्बा देखा। वहीं काले रंग का गोल डिब्बा भी दिखाई दिया।

बच्चों ने इसे स्प्रे सेंट समझ कर उठाया, लेकिन मोर्टार शैल देखकर उन्होंने उसे वहीं फेंक दिया। बच्चों ने घर आकर कॉलोनी रेजीडेंट्स एसो. के प्रधान अमरीक सिंह व बलविंद्र सिंह को बताया, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया।

आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने चलाया था सर्च अभियान

explosive bomb found on kurukshetra-ambala railway track

सूचना मिलते ही अंबाला छावनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और सर्च अ‌भियान चलाया। बम निरोधक दस्ते ने स्थिति का जायजा लिया। सेना के जवानों ने बताया कि डिब्बे में 10 मोर्टार शैल होते हैं।

इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान दोबारा चलाया और पास में ही खड़े पानी से 8वां मोर्टार शैल और उसका डिब्बा भी मिल गया। बम निरोधक दस्ते ने आठ मोर्टारों को खेतों के बीच रख दिया। इसके बाद एक और मोर्टार शैल बरामद हुआ।

कुरुक्षेत्र के एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि 51 एमएम के आठ मोर्टार शैल मौके से बरामद हुए हैं और ये कहां से आए यह जांच का विषय है और आर्मी के अधिकारी ही इस बारे में कुछ बता पाएंगे।

विज्ञापन

करनाल रेलवे स्टेशन पर भी मच गया था हड़कंप

explosive bomb found on kurukshetra-ambala railway track

सेल मिलने के बाद करनाल रेलवे स्टेशन पर भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल ट्रैक बंद कर देने से करनाल से पहले ही ट्रेनों के पहिए थम गए। छह मोर्टार प्लास्टिक के पैकेट में थे। सतर्कता बरते हुए करनाल में भी जीआरपी और आरपीएफ टीम ने पूरे स्टेशन को खंगाल डाला।

इस दौरान दिल्ली से अंबाला और अमृतसर से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को अंबाला या करनाल से पहले ही रोक दिया गया। इससे करीब दस गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।

सुबह करीब 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक अमृतसर की ओर से आने वाली कोई भी ट्रेन करनाल रेलवे स्टेशन पर नहीं आ सकी। कुल मिलाकर करनाल में ढाई घंटे ट्रैक पूरी तरह से बंद रहा।

दोपहर साढ़े 12 बजे भटिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस करनाल स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी टीम ने उसकी भी सघन तलाशी ली। टीम ने करनाल स्टेशन के आसपास खड़ी हर गाड़ी को चेक किया।

नो पार्किंग जोन से लेकर पार्किंग जोन की भी तलाशी ली गई। रेलवे इनक्वायरी के आसपास खड़े यात्रियों की भी पुलिस ने जांच की। हालांकि, इस दौरान टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed