फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ETT student killed in collision of Punjab roadways in chandigarh

पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, एक्टिवा सवार ईटीटी छात्रा की मौत

Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
ETT student killed in collision of Punjab roadways in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस से सेक्टर-40,41,54,55 चौक के पास एक्टिवा सवार ईटीटी छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सेक्टर-41 मार्केट से अपने घर लौट रही थी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान सेक्टर-56 निवासी काजल के रूप में हुई है। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पंजाब रोडवेज बस को जब्त कर चालक के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


काजल सेक्टर 32 स्थित इंस्टीट्यूट से ईटीटी का कोर्स कर रही थी। वह रविवार शाम साढ़े सात बजे एक्टिवा से सेक्टर 41 की मार्केट से घर जा रही थी। जब वह सेक्टर 40,41,54,55 के चौक के पास पहुंची तो पंजाब रोडवेज की बस ने उसके एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed