{"_id":"0d5b6242ebf3cca6edd4b775ebc171b0","slug":"escaped-from-police-bike-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को रातभर छकाता रहा ‘शातिर’ सरीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को रातभर छकाता रहा ‘शातिर’ सरीन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 15 Mar 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
पहले अपनी मां, फिर पुलिस को उसी घर में बंद करके उनकी बाइक और बाद में एक महिला की स्कूटी छीनकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात वह चंडीगढ़ सेक्टर-15 में स्कूटी छोड़कर अपने घर में आकर छिप गया था। पुलिस ने स्कूटी को भी रिकवर कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सरीन पहले पुलिसकर्मियों को सेक्टर-21 स्थित अपने घर में बंद करके बाइक लेकर भाग गया था और सेक्टर-4 में हाईवे पर जब इसमें पेट्रोल खत्म हो गया तो उसे वहीं छोड़कर जीरकपुर निवासी अनामिका से स्कूटी छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन
स्कूटी लेकर वह पहले तो पंचकूला के बाहरी क्षेत्र में घूमता रहा। पुलिस रात तक उसके घर के बाहर पहरा लगाए बैठे रही। अगली सुबह चंडीगढ़ पुलिस से सूचना मिली कि पंचकूला से छीनी गई स्कूटी सेक्टर-15 में मिली है।
विज्ञापन
एक टीम स्कूटी देखने गई और दूसरी टीम सरीन के घर पर मौजूद उसकी मां से सरीन के बारे पूछताछ करने लगी, लेकिन उसकी मां ने भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने घर की तलाशी ली तो सरीन एक कमरे में छिपा हुआ था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।