{"_id":"659d39da2029ba7244043f00","slug":"encounter-between-police-and-gangsters-in-firozpur-district-of-punjab-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur Encounter: फिरोजपुर में बड़ी मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर और एक जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur Encounter: फिरोजपुर में बड़ी मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर और एक जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी घायल
Tue, 09 Jan 2024 05:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:49 PM IST
सार
Punjab Firozpur Police And Gangster Encounter : गैंगस्टर के खिलाफ पंजाब पुलिस पूरे सख्ती से जुटी है। मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में मुठभेड़ के बाद मंगलवार को फिरोजपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। अपने को घेरता देख गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो गैंगस्टरों के ढेर होने की खबर है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
मौेके पर खड़े पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में जीरा-तलवंडी भाई रोड स्थित ट्रक यूनियन व शैलर के नजदीक एसटीएफ (बठिंडा) और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस वारदात में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई। वहीं एक गैंगस्टर और एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गैंगस्टर की नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों के शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ (बठिंडा) एक सूचना के इनका पीछा कर रही थी। गैंगस्टर एक कार में सवार थे। जैसे ही गैंगस्टर जीरा शहर में प्रवेश करने लगे तो आरोपियों ने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी। एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
एसटीएफ की गोली से गैंगस्टर गोरा सिंह निवासी कोट इशेखां जिला मोगा और गैंगस्टर संदीप सिंह निवासी मुंडी जमाल जीरा जिला फिरोजपुर की मौत हो गई। वहीं साथी गैंगस्टर अनमोल सिंह निवासी कोट इशेखां जिला मोगा और पुलिस कांस्टेबल राजू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अनमोल की चिंताजनक हालत देख उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से तीन पिस्तौल और कारतूस भी मिले हैं। आरोपियों की कार से हेरोइन जैसा नशा भी मिलने की बात कही जा रही है। उधर, सिविल अस्पताल के डॉ. हर्ष वर्मा ने बताया कि गोरा और संदीप को मृत अवस्था में लाया गया था। जबकि राजू व अनमोल घायल थे। अनमोल को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। राजू का जीरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।