फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between police and gangsters in Barnala

Punjab News: बरनाला में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, एक गैंगस्टर जख्मी, चार काबू

Wed, 09 Aug 2023 07:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Aug 2023 07:44 PM IST
सार

एजीटीएफ को सूचना मिली कि चारों मंगलवार रात अमृतसर से जालंधर पहुंचे थे और जालंधर में एक गाड़ी छीनी। इसके बाद वह जालंधर से बठिंडा पहुंचे थे और असलहे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने मोहाली जा रहे थे। एजीटीएफ और बरनाला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सभी को हंडियाया के पास घेर लिया, जहां क्रॉस फायरिंग भी हुई। 

विज्ञापन
Encounter between police and gangsters in Barnala
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरनाला में एजीटीएफ और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। बरनाला के हंडियाया रोड पर दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। इसमें शूटर सुखी खान मुठभेड़ में घायल हुआ है, जबकि उसके समेत चार गैंगस्टर को पुलिस ने काबू करके बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने स्विफ्ट कार, तीन हथियार व कारतूस भी बरामद किए हैं। जख्मी गैंगस्टर को बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने कहा कि एजीटीएफ और बरनाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑपरेशन चलाया गया। इसमें बंबीहा ग्रुप, अर्श डल्ला गैंग और सुक्खा दुन्नेका गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखी खान निवासी लोंगोवाल, यादविंदर सिंह मुल्लापुर, हुशनप्रीत सिंह उर्फ गिल और जगसीर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी लोंगोवाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एजीटीएफ को सूचना मिली कि चारों मंगलवार रात अमृतसर से जालंधर पहुंचे थे और जालंधर में एक गाड़ी छीनी। इसके बाद वह जालंधर से बठिंडा पहुंचे थे और असलहे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने मोहाली जा रहे थे। एजीटीएफ और बरनाला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सभी को हंडियाया के पास घेर लिया, जहां क्रॉस फायरिंग भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सुखजिंदर सिंह सुखी खान को गोली लगी जबकि पुलिस की सरकारी गाड़ी पर भी गोली लगी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल है। इसके अलावा तीन अन्य गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बरनाला ले जाया गया है। सुखी खान पर पहले से ही कई अपराध मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास से तीन हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

फिरोजपुर जेल में गैंगस्टर समेत तीन बंदी मोबाइल संग काबू

अधिकारियों ने औचक जेल की बैरकों में दबिश देकर एक गैंगस्टर हवालाती समेत तीन बंदियों को मोबाइल संग काबू किया है। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को तीनों बंदियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जेल अधिकारियों ने अचानक अहाता नंबर-चार, अहाता नंबर-दो व बैरक नंबर चार में चेकिंग की। 

अहाता नंबर-चार में बंद हवालाती दलजीत सिंह निवासी सदीकपुरा जिला जालंधर के पास से मोबाइल बरामद किया है। इसी तरह अहाता नंबर-दो में बंद गैंगस्टर हवालाती अमित कुमार निवासी अमृतसर से भी मोबाइल मिला है। ये लोग मोबाइल से बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा बैरक नंबर-चार की तलाशी लेने पर यहां बंद कैदी हरप्रीत सिंह से एक मोबाइल बरामद किया है। थाना सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लेकर इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed