फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between police and gangster in Zirakpur of Punjab

Punjab: पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, हरमिलाप नगर गोलीकांड के मुख्य आरोपी के टांग में मारी गोली, दबोचा

Fri, 13 Oct 2023 04:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 04:31 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर राजन ने पंचकूला के एक क्लब मालिक से रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा सकेतड़ी के मीत हत्याकांड में भी वह शामिल था। पुलिस अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गैंगस्टर के साथियों और गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Encounter between police and gangster in Zirakpur of Punjab
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरमिलाप नगर में बीते नौ अक्तूबर की आधी रात गोली चलाने के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गगनवीर सिंह ऊर्फ राजन को पुलिस ने बलटाना चौकी व वेलवेट क्लार्क रिसोर्ट के पीछे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गैंगस्टर राजन की दाईं टांग में गोली लगी है जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने उन दोनों का पीछा करते हुए जंगल में तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन हाथ नहीं लगे। पुलिस ने पकड़े गए गैंगस्टर को ढकोली सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ में चार राउंड फायरिंग हुई। इसमें से एक राउंड पुलिस की कार के बोनट पर लगा। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंगस्टर की टांग में गोली मार घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से दो खोल और .32 बोर का पिस्टल बरामद किया है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी विक्रम बराड़ कर रहे थे। उनकी टीम में जीरकपुर के एसएचओ सिमरजीत सिंह और बलटाना चौकी के इंचार्ज जशनप्रीत सिंह टीम के साथ मुठभेड़ में शामिल थे। 
विज्ञापन


एनकाउंटर के बाद एसपी (डिटेक्टिव) अमनदीप सिंह बराड़ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी विक्रम बराड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि बलटाना चौकी के नजदीक सुखना चो के बांध पर तीन गैंगस्टर छिपे हैं। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर राजन की टांग में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दो गैंगस्टर जंगल की तरफ भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला: बीते सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कबाड़ी की दुकान में जुआ खेल रहे कुछ युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इसमें संतोष की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि छोटू व अजय को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां दो दिन बाद संतोष की मौत हो गई थी। यह गोलीकांड कबाड़ी की दुकान के अंदर जुआ खेल रहे युवकों से 12 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पहले इरादा-ए-कत्ल की धारा के तहत केस दर्ज किया था लेकिन संतोष की मौत के बाद पुलिस ने कत्ल की धारा जोड़ दी थी।

हाल में ही पंचकूला में की थी वारदात

सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर राजन ने पंचकूला के एक क्लब मालिक से रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा सकेतड़ी के मीत हत्याकांड में भी वह शामिल था। पुलिस अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गैंगस्टर के साथियों और गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी। अभी तक कि पूछताछ में पता चला है कि इलाके में चल रही सट्टेबाजी को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ था और इसमें रंगदारी नहीं देने पर हमला किया गया था।
 

बलटाना चौकी पुलिस चौकी के नजदीक सुखना चो के बांध पर तीन गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गगनवीर सिंह उर्फ राजन की टांग में गोली लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। उन दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अमनदीप सिंह बराड़, एसपी (डिटेक्टिव) मोहाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed