फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   encounter at pak border, BSF seized heroin of 110 crore

पाक बार्डर पर तस्करों से मुठभेड़, 110 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

Tue, 27 Oct 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर,जलालाबाद।(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर,जलालाबाद।(पंजाब) Updated Tue, 27 Oct 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
encounter at pak border, BSF seized heroin of 110 crore

सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी करने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों और बीएसएफ के बीच मुठभेड़ हुई। तस्कर बीएसएफ की फायरिंग से बच कर भागने में कामयाब हो गए लेकिन हेरोइन वहीं छोड़ गए।

विज्ञापन


बीएसएफ को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर 22 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 110 करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। यह घटना जलालाबाद (फाजिल्का सेक्टर) की बीओपी बहादुरके के पास रविवार-सोमवार की रात को घटी।
विज्ञापन


अबोहर सेक्टर के डीआईजी इत्तन ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 117 के जवान बीओपी बहादुरके के पास गश्त कर रहे थे। जवानों ने पाकिस्तान की तरफ तस्करों की हलचल देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 पैकेट हेरोइन के बरामद, अंतरराष्ट्रीय 110 करोड़ रुपये कीमत

encounter at pak border, BSF seized heroin of 110 crore

जवान उन पर पैनी नजर रखे हुए थे। जैसे ही तस्करों ने फेंसिंग के पास आकर प्लास्टिक की पाइप डालकर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंकना शुरू किया, तो बीएसएफ ने उन्हें चेतावनी देकर रोकने का प्रयास किया।

तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ जवानों ने भी फायरिंग की। अंधेरे और धान की फसल का फायदा उठाकर तस्कर पाकिस्तान भागने में कामयाब हो गए।

बीएसएफ अधिकारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर 22 पैकेट हेरोइन के बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय 110 करोड़ रुपये बनती है। घटनास्थल से प्लास्टिक की एक पाइप भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed