{"_id":"614ffadc8ebc3e0bc5795b8b","slug":"employee-suspended-for-leaking-confidential-documents-from-haryana-home-minister-anil-vijs-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड, सीएम बोले-ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड, सीएम बोले-ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे
Sun, 26 Sep 2021 10:17 AM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:17 AM IST
सार
पुलिस आरोपी को आज चंडीगढ़ की जिला अदालत में पेश करेगी। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस की जांच तेज हो गई है। जो मोबाइल आरोपी से मिला था, उसे सीएफएसएल में भेजा गया है । जांच में ये भी सामने आएगा कि आरोपी ने अब तक किस-किस को ये दस्तावेज भेजे हैं।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस तरह के कार्यों में शामिल किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में इस तरह के कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखें। अगर कोई सामने आता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
आज आरोपी कोर्ट में होगा पेश
उधर, शनिवार को पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ की जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रविवार को फिर आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। आरोपी के मोबाइल को केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) में भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कब से गोपनीय दस्तावेजों को इधर-उधर भेज रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- किसान महापंचायत: भारत बंद से एक दिन पहले पानीपत में आज जुटेंगे किसान, 101 हलवाई बना रहे हैं खाना
विज्ञापन
जांच में खुलेंगे आरोपी के सभी राज
सीएफएसएल जांच में ये भी सामने आएगा कि आरोपी ने अब तक किस-किस को और कौन-कौन से दस्तावेज भेजे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय से अहम सूचनाएं लीक करने के आरोपी सहायक को शुक्रवार शाम सिविल सचिवालय में पकड़ा गया था। विज ने खुद डेढ़ घंटे तक सहायक का मोबाइल खंगाला था। उसमें सौ से अधिक दस्तावेजों के फोटो मिले। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कर्मचारी विज के कार्यालय में ही तैनात था। मामले में विज के निजी सचिव ने मुख्य सचिव विजय वर्धन को लिखित शिकायत की है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में एटीएम को बनाया निशाना: गैस कटर से काटकर 18.38 लाख की नकदी उड़ाई, तीन लुटेरों ने की वारदात
गोपनीय दस्तावेजों के बदले पैसों के लेनदेन का शक
गृह मंत्री विज ने उनके सात-आठ विभागों के अनेक अहम दस्तावेज लीक होने का संदेह जताया है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके विभागों की अनुमोदित फाइलों के फोटो खींचकर यह कर्मचारी आगे भेजता था। काम हो गया है, यह कहकर वह उसके पैसे भी लेता रहा है। चंडीगढ़ पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है। दस्तावेजों को किसी और को भेजने के पीछे मकसद क्या था, ये भी पता लगाया जा रहा है।