फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   email hack and fraud rs one crore

ई-मेल हैक कर बैंक खाते से 1.17 करोड़ निकाले

Fri, 06 Feb 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 06 Feb 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
email hack and fraud rs one crore

हागकांग निवासी एक एनआरआई की ई-मेल हैक कर उसके बैंक खाते से 1.17 करोड़ निकालने के मामले में एनआरआई पुलिस ने दो लेगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हैदराबाद निवासी अब्दुल आरिफ और मोहम्मद सारिक अहमद खान के रूप में हुई है। इन्हें पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से इन्हें दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर कई राज्यों में मामले में दर्ज हैं। उनकी तलाश कई राज्यों की पुलिस को है।
विज्ञापन


पुलिस को इस संबंधी एनआरआई प्रताप सिंह सोढी ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने साथ हुए धोखे का पता उस समय पता चला जब ब्यास स्थित कैनरा बैंक के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके एकाउंट से काफी मात्रा में राशि निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बैंक खातों के जरिए सारी ट्रॉजेक्शन हुई है। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों के खिलाफ आईपीसी 420 व आईटी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया था। साथ ही मामले की जांच की जिम्मेदारी एनआरआई विंग को मिली थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में बोगस बैंक एकाउंट खोले थे। इनमें उन्होंने 1.17 करोड़ की राशि निकाली थी। इंस्पेक्टर संजीवन गुरु की अगुवाई वाली टीम ने पहले मुंबई पहुंची।


इसके बाद टीम हैदराबाद पहुंची। जहां से पुलिस ने आरोपियों का पता हासिल किया। इसके बाद एसबीआई बैंक शाखा के अधिकारियों व लोकल पुलिस के साथ लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed