गजराज भयंकर नाराज, मासूम की ले ली 'बलि'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में एक गजराज(हाथी) इतने नाराज हुए कि उन्होंने एक बच्चे को हाथी ने सूंड से उठा कर पटक-पटक कर मार डाला।
वारदात सुबह जालंधर बाईपास के पास स्थित नई सब्जी मंडी में बुधवार को यहां एक बच्चे को हाथी ने सूंड से उठा कर पटक-पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद हाथी जब उसे कुचलने लगा तो बाकी बच्चों ने शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर महावत वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह बच्चे को वहां से उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चार वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद हाथी के महावत वहां से फरार हो गए लेकिन लोगों ने एक महावत राजू को पकड़ थाना बस्ती जोधेवाल के हवाले कर दिया।
महावतों ने हाथी को खुला छोड़ रखा था
विक्की के पिता मस्तान कबाड़ी का काम करते हैं। वह दाना मंडी समीप सब्जीमंडी के बाहर झुग्गियों में रहते हैं। घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। चार साल का विक्की अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने चला गया। बच्चे खेलते हुए सब्जी मंडी के पीछे खाली मैदान में चले गए। वहां कुछ दिनों से महावत हाथी के साथ रुके हुए थे। महावत की गैर मौजूदगी में बच्चे खेलते हुए हाथी के पास चले गए। इसी बीच एक हाथी ने विक्की को सूंड से पकड़ कर उसे नीचे पटक दिया।
अन्य बच्चे यह देख चिल्लाते हुए भागने लगे। बच्चों को चिल्लाते हुए लोगों और महावतों ने देखा। वे भाग कर हाथी के पास पहुंचे और बच्चे को छुड़वाया। लोगों ने बच्चे को तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी प्रमोद राज ने कहा कि बच्चे के शव को सिविल अस्पताल की में रखवा दिया है। बच्चे के पिता के बयानों पर कार्रवाई की गई है।