फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   elephant killed child at ludhiana

गजराज भयंकर नाराज, मासूम की ले ली 'बलि'

Thu, 16 Apr 2015 04:56 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
elephant killed child at ludhiana

पंजाब के लुधियाना में एक गजराज(हाथी) इतने नाराज हुए कि उन्होंने एक बच्चे को हाथी ने सूंड से उठा कर पटक-पटक कर मार डाला।

विज्ञापन


वारदात सुबह जालंधर बाईपास के पास स्थित नई सब्जी मंडी में बुधवार को यहां एक बच्चे को हाथी ने सूंड से उठा कर पटक-पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद हाथी जब उसे कुचलने लगा तो बाकी बच्चों ने शोर मचा दिया।

आवाज सुनकर महावत वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह बच्चे को वहां से उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चार वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद हाथी के महावत वहां से फरार हो गए लेकिन लोगों ने एक महावत राजू को पकड़ थाना बस्ती जोधेवाल के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

महावतों ने हाथी को खुला छोड़ रखा था

elephant killed child at ludhiana

विक्की के पिता मस्तान कबाड़ी का काम करते हैं। वह दाना मंडी समीप सब्जीमंडी के बाहर झुग्गियों में रहते हैं। घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। चार साल का विक्की अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने चला गया। बच्चे खेलते हुए सब्जी मंडी के पीछे खाली मैदान में चले गए। वहां कुछ दिनों से महावत हाथी के साथ रुके हुए थे। महावत की गैर मौजूदगी में बच्चे खेलते हुए हाथी के पास चले गए। इसी बीच एक हाथी ने विक्की को सूंड से पकड़ कर उसे नीचे पटक दिया।

अन्य बच्चे यह देख चिल्लाते हुए भागने लगे। बच्चों को चिल्लाते हुए लोगों और महावतों ने देखा। वे भाग कर हाथी के पास पहुंचे और बच्चे को छुड़वाया। लोगों ने बच्चे को तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी प्रमोद राज ने कहा कि बच्चे के शव को सिविल अस्पताल की  में रखवा दिया है। बच्चे के पिता के बयानों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed