{"_id":"7e3e0fd18eed2236034ee0c81d62063a","slug":"electricity-department-sdo-raped-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में फंसे बिजली बोर्ड के एसडीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप केस में फंसे बिजली बोर्ड के एसडीओ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 22 Oct 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सेक्टर-20 थाना में बिजली बोर्ड के एसडीओ के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने करनाल स्थित उसके घर पर छापेमारी की। लेकिन, वह फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
पंचकूला निवासी 22 वर्षीय युवती बिजली का बिल जमा कराने के सिलसिले में अक्सर पंचकूला के दफ्तर में जाया करती थी। पिछले करीब एक वर्ष पहले युवती की जान पहचान एसडीओ के साथ हो गई और उसने युवती को शादी का झांसा दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बहाने एसडीओ अनिल ने उसके साथ कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती को जब पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है तो उसने विरोध जताते हुए शादी की बात पूछी। थोड़े दिन बाद एसडीओ का ट्रांसफर करनाल हो गया। सेक्टर-20 थाना के एसएचओ सुरिंदर के मुताबिक, करनाल में भी दबिश दी गई, लेकिन एसडीओ फरार चल रहा है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन