{"_id":"586eaa2b4f1c1ba70915b476","slug":"elderly-woman-throwing-gasoline-on-a-fire-made-chandigarh-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला पर पेट्रोल फेंककर लगाई आग, ससुराल पक्ष पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला पर पेट्रोल फेंककर लगाई आग, ससुराल पक्ष पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 20 में भांजी की ससुराल आई एक बुजुर्ग महिला पर एक युवक ने पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की। महिला करीब 40 फीसदी झुलस गई। हालांकि पुलिस ने महिला के बयानों पर संदेह जताते हुए कहा है कि पीड़ित महिला के बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। झुलसी महिला का इलाज जीएमसीएच 32 में चल रहा है।
सेक्टर 52 निवासी अमृता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह वीरवार को अपनी मामी रजनी (50) के साथ सेक्टर 20 में अपने सास- ससुर के घर आई हुई थी। सेक्टर 20 के मकान नंबर 1380 के पास एक युवक आया और उन पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। पेट्रोल उसकी मामी रजनी पर गिरा और जिससे वह करीब 40 फीसदी तक जल गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। मामले की सूचना अमृता ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग से झुलसी रजनी को जीएमसीएच 32 में दाखिल करवाया। अमृता ने आरोप लगाया कि पेट्रोल उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने फेंका था।
उधर, डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि महिला का उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। महिला के बयानों पर भी संदिग्ध लग रहे हैं। जब झुलसी हुई महिला बयान देने की स्थिति में होगी तब उसके बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।