{"_id":"61f6dc59e1bdf76d33585b1d","slug":"elderly-woman-brutally-thrashed-in-ropar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला संग बेरहमी: बीच बाजार बेदर्दी से पीटता रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मी, कूड़े से गत्ता उठाने की दी खौफनाक सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला संग बेरहमी: बीच बाजार बेदर्दी से पीटता रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मी, कूड़े से गत्ता उठाने की दी खौफनाक सजा
Mon, 31 Jan 2022 12:51 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:51 AM IST
सार
पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। उसे नहीं पता था कि कूड़े से एक गत्ता उठाने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बीच बाजार उसकी लाठी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री कीरतपुर साहिब में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई, जब एक दर्जा चार कर्मचारी रोपड़ से श्री कीरतपुर साहिब में कूड़ा करकट बीनकर अपना पेट पालने वाली बुजुर्ग महिला को बुरी तरह पीटने लगा। महिला भाग रही थी और कर्मचारी उस पर लाठियां बरसा रहा था। भागते-भागते बुजुर्ग महिला बाजार में गिर गई लेकिन कर्मचारी ने लाठियां बरसाना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से हुई इस हैवानियत से उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान बन गए और बाजू भी टूटी हुई नजर आई। घायल महिला ने रो-रोकर अपना हाल बयां करते हुए बताया कि उसका नाम शरीफा है और वह रोपड़ की रहने वाली है। वह कूड़ा करकट से कबाड़ बीनकर अपने परिवार का पेट पालती है।
विज्ञापन
रविवार को श्री कीरतपुर साहिब अस्पताल के बाहर लगे कूड़ेदान से उसने गत्ते का टुकड़ा उठा लिया था, जिससे गुस्साए अस्पताल के कर्मचारी ने उस पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। वह भागती हुई बाजार में पहुंच गई लेकिन उसे तरस नहीं आया और उसके गिरने पर भी लाठियों से उसे पीटता रहा।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह बीमार है और पिटाई से उसे असहनीय दर्द हो रहा है। इस दौरान बाजार में खड़े एडवोकेट अहमद दिन ने महिला को छुड़वाकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मारपीट करने वाले व्यक्ति को थाने बुलाया गया और माफी मंगवाई गई लेकिन इतनी बुरी तरह से एक बुजुर्ग महिला को सार्वजनिक स्थान पर पीटने के बाद उसे इंसाफ नहीं मिला। इस संबंध में मिशन पे बैक टू होम सोसाइटी के कार्यकर्ता कुलदीप चंद ने कहा के यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। इसके संबंध में महिला से मिलकर उसे इंसाफ दिलाया जाएगा।
ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार बना रही हैं। वहीं थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया के मामला उनके ध्यान में आ गया है। जल्द ही महिला की पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं एसएसओ दलजीत कौर का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं था। इस बारे में वह पता करवा रही हैं।