फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   elderly man killed in collision with car

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 16 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
elderly man killed in collision with car
accident - फोटो : demo pics

सेक्टर-35 में बीट बॉक्स के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पीसीआर बुजुर्ग को पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर को मोहाली के फेज-6 के हरबंस सिंह (70) स्कूटर पर किसी काम से चंडीगढ़ आए थे। जैसे ही वह सेक्टर-35 स्थित बीट बॉक्स के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार उनको टक्कर मारकर फरार हो गई। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पीसीआर हरबंस सिंह को जीएमएसएच-16 ले गई। डॉक्टरों ने बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने हरबंस सिंह को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि मृतक की बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का जो नंबर नोट कर दिया था। वह रोपड़ के व्यक्ति के नाम पर है। छानबीन की जा रही है कि हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था। जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed