फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly died after being hit by goods train in Pathankot

पंजाब: पठानकोट में मालगाड़ी से कटकर बुजुर्ग की मौत, लुधियाना स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Fri, 15 Apr 2022 08:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Apr 2022 08:39 PM IST
सार

पठानकोट में मालगाड़ी की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, पठानकोट में ही रेलवे कॉलोनी से एक बच्ची को अगवा करने की कोशिश का भी मामला सामने आया है।  

विज्ञापन
Elderly died after being hit by goods train in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट-जम्मूतवी रेलमार्ग पर सुजानपुर के पास मालगाड़ी से कटकर एक बुजूर्ग की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात रेलवे गेट सी/6 के पास हुआ। जीआरपी माधोपुर मामले की जांच में लगी है। मृतक की पहचान धारकलां के गांव भब्बर निवासी 62 वर्षीय बहादुर सिंह के तौर पर हुई है।  जीआरपी एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति जम्मूतवी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया है। जब वहां जाकर देखा तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मृतक के बेटे बलविंदर ने बयान दर्ज करवाया कि उसके पिता पहले ट्रक ड्राइवर थे। 5-6 वर्षों से अधिक नशा करने के कारण मानसिक बीमार थे। उनका पठानकोट के नवचेतन अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। गुरुवार शाम वह बिना बताए घर से निकले और ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


लुधियाना स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
लुधियाना स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर 40-45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव प्लेटफार्म नंबर-2 पर पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। जीआरपी के एएसआई के मुताबिक प्राथमिक जांच के दौरान मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी से बच्ची को अगवा करने की कोशिश
उधर, पठानकोट कैंट की रेलवे कॉलोनी में रेल कर्मचारी की छोटी बच्ची को अगवा करने की कोशिश में एक युवक को स्थानीय लोगों ने धर लिया। लोगों ने व्यक्ति को पहले कैंट स्टेशन जीआरपी चौकी और फिर थाना 2 की पुलिस के सुपुर्द किया। थाना 2 की पुलिस मामले की जांच में लगी है। बच्ची का पिता पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर एसी मैकेनिक है। 

बच्ची को आरोपी से छुड़वाने वाले रेलवे कॉलोनी निवासी जगदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम बच्चे खेल रहे थे। वह बच्चों को देखने गए तो एक व्यक्ति वहां खड़ा था। जब वह दोबारा बच्चों के पास गया तो वह व्यक्ति बच्ची का हाथ पकड़कर ले जा रहा था। उसने व्यक्ति को रोका और पूछा तो उसने कहा कि यह उसकी बच्ची है। इसके बाद जगदेव सिंह ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाकर पूरी कॉलोनी के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने व्यक्ति को कैंट जीआरपी के हवाले किया। 

पिता ने बताया कि गुरुवार रात वह अपनी ड्यूटी पर थे। घटना की सूचना मिलने पर वह कॉलोनी पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ की तो वह खुद को रेलवे कर्मचारी बताता रहा। वहीं, थाना 2 एसएचओ कपिल कौशल ने बताया कि व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। व्यक्ति मानसिक रोगी लग रहा है। उन्होंने बताया कि वह सुबह से शोर मचा रहा है। उसके परिवार का पता लगाया गया है।

वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी स्थानीय थाने में दर्ज है। परिजनों से हुई बातचीत में पता चला है कि वह उसे पागलखाने में भर्ती करवाने जा रहे थे तो वह भाग निकला। तब से वह गायब था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति का मेडिकल करवाया जाएगा। वहीं, बच्ची और व्यक्ति के परिवार को थाने बुलाया है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed