फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly brutal murder in rohtak by Daughter-in-law, lover and son

अवैध संबंधों का विरोध करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, प्रेमी, पुत्रवधू और बेटे ने दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला

Wed, 03 Oct 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Wed, 03 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly brutal murder in rohtak by Daughter-in-law, lover and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

अवैध संबंधों की वजह से बेटे, पुत्रवधू और उनके दोस्त ने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। दिल दहला देने वाली ये घटना है हरियाणा के रोहतक की। यहां की पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र स्थित खोखरा कोट में मंगलवार रात पुत्रवधू के पति के दोस्त के साथ चल रहे अवैध संबंधों का विरोध करना 50 वर्षीय ससुर को महंगा पड़ गया। उसके अपने बेटे, पुत्रवधू और दोस्त ने मिलकर ईंट से बुजुर्ग की हत्या कर दी। हत्या से बचने के लिए घर के बाहर गली में दौड़ भी लगाई, पर उसकी जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन


वारदात के बाद मौके से भागने की तैयारी कर रहे तीनों आरोपियों को मोहल्लावासियों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर बेटे समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संजय कॉलोनी निवासी छोटे भाई कृष्ण ने सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई प्रदीप उर्फ आजाद खोखरा कोट में परिवार के साथ रहते थे। 

विज्ञापन

Elderly brutal murder in rohtak by Daughter-in-law, lover and son
सांकेतिक तस्वीर

प्रदीप के मकान में पिछले तीन महीने से यूपी के अलीगढ़ का साहिल किराये पर रह रहा था। वह प्रदीप के पुत्र रवि के साथ मजदूरी कर रहा था। तीन दिन पूर्व प्रदीप ने कृष्ण को बताया था कि उसकी पुत्रवधू और साहिल के बीच अवैध संबंध हैं। वह विरोध करता है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे प्रदीप ने पुत्रवधू और साहिल के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पुत्रवधू, साहिल और रवि ने पहले तो पिता के साथ गाली गलौज की। 

इसके बाद ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसियों को जब इस की सूचना मिली तो वह भी घर आ गए। लोगों ने तीनों को घर से उस समय दबोच लिया, जब वे भागने की फिराक में थे। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कृष्ण की शिकायत पर तीनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है। 

बुजुर्ग के बेटे, पुत्रवधू और अलीगढ़ के साहिल नाम के युवक ने प्रदीप की हत्या की है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक 

 लोगों ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा
अधेड़ की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में संजय कॉलोनी और खोखरा कोट के लोग सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज के कार्रवाई के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed