फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight smugglers of Firozpur arrested in Rajasthan

बड़ी सफलता: फिरोजपुर के आठ तस्कर राजस्थान में गिरफ्तार, 24 किलो हेरोइन पकड़ने का दावा

Fri, 05 Aug 2022 08:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और फिरोजपुर के आठ तस्करों को करणपुर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Eight smugglers of Firozpur arrested in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से करीब 24 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर राजस्थान पुलिस ने पंजाब के आठ तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।  ये तस्कर फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में श्रीकरणपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि उनकी टीम को एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि फिरोजपुर से कुछ तस्कर श्रीगंगानगर में हेरोइन की एक बड़ी खेप लेने आए हैं और सूचना मिलते ही उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और फिरोजपुर के आठ तस्करों को करणपुर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तस्करों की पहचान फिरोजपुर के गांव हबीबवाला निवासी कुलवंत सिंह, गांव मधरे निवासी सरदारा सिंह, हजारा सिंहवाला के प्रेम सिंह, गांव चांदीवाला के कुलदीप सिंह, कर्मजीत सिंह निवासी भाने वाला, परमजीत सिंह निवासी गांव चुड़ीवाला, जसपाल सिंह गांव राजो की गट्टी और गुरमीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी हासपुर फतेहाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed