फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   educated criminal and bike thief arrested

लुटेरा बनने का सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

Mon, 16 Mar 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 16 Mar 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
educated criminal and bike thief arrested

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले बाइक सवार गिरोह को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है।

विज्ञापन


इनकी पहचान गुरप्रीत सिंह (24) और राहुल शर्मा (24) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। इनके दो अन्य साथी अभी फरार हैं। सभी कॉल सेंटर में काम करते थे। आरोपी दसवीं से लेकर बीकॉम तक पढ़े-लिखे हैं। रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद अकेले लोगों को देखकर उन्हें शिकार बनाते थे। साथ ही पुलिस ने तीन वारदात भी ट्रेस करने का दावा किया है।
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कुछ अन्य वारदात भी जल्द हल होगी।

जानकारी के मुताबिक थाना बलौंगी पुलिस व इंडस्ट्रियल एरिया चौकी की पुलिस ने फेज-7 स्थित गुरु नानक कॉलोनी व अंबेदकर कॉलोनी के बीच नाका लगाया हुआ था। वहां से गुजरने वाले प्रत्येक हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक मोहाली नंबर की स्पलेंडर बाइक को चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सवार दोनों ने नाम गुरप्रीत सिंह व राहुल शर्मा बताए। लेकिन वह बाइक के बारे में कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। सख्ती दिखाने पर युवाओं ने बताया कि 13 मार्च को उन्होेंने फेज-छह स्थित मिल्क प्लांट के पास से चाकू की नोक पर साथियों की मदद से बाइक छीनी थी।

इस संबंध में बाइक सवार अश्वनी ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह घर से तीन बजे बाइक पर मिल्क प्लांट पर जा रहा था। तभी आरोपी बाइक सहित 6500 रुपये छीनकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने 13-14 मार्च की रात एक अन्य वारदात को भी अंजाम दिया था।

उन्होंने एक लैपटॉप व चार मोबाइल भी व्यक्ति से छीने थे। इस संबंध में थाना फेज-1 में अंबेदकर कॉलोनी निवासी विक्की शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज है। विक्की ने शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी रमन, गोबिंद व विजय कुमार के साथ फेज-8 स्थित रिलांयस इंश्योरेंस कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने चाकू की नोक पर मोबाइल और लैपटॉप छीने थे।

इसके अलावा फेज-3बी2 के जिम ट्रेनर से हुई लूट की वारदात को भी पुलिस ने हल करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को उम्मीद है कि कुछ अन्य वारदात भी जल्दी हल होगी। जिक्रयोग है कि ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को उठाया था कि शहर में बाइक सवार लुटेरे चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि उस समय पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे। उनका कहना था कि इस तरह की कोई वारदात नहीं है।

12वीं से बीकॉम तक पढ़े हैं आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी दसवीं से बीकॉम तक पढ़े हुए हैं। पुलिस मुताबिक गुरप्रीत 12वीं पास है। राहुल शर्मा ने बीकॉम की हुई थी। अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वह इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे। एक रात में वह दो से तीन वारदात अंजाम करते थे। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। ताकि कुछ अन्य मामले हल हो सकें।


ड्यूटी खत्म कर बन जाते थे लुटेरे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक कॉल सेंटर में काम करते थे। रात को डेढ़ बजे उनकी ड्यूटी खत्म हो जाती थी। इसके बाद वह बाइकों पर सड़क पर निकल पड़ते थे। जहां भी उन्हें कोई व्यक्ति अकेला मिल जाता था। उससे वह चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed