{"_id":"57e55f344f1c1b3176a8216a","slug":"during-high-alert-robbers-snatched-car-from-lady-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"#uriattacks: हाईअलर्ट के बावजूद लेडी टीचर से लुटेरों ने छीनी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
#uriattacks: हाईअलर्ट के बावजूद लेडी टीचर से लुटेरों ने छीनी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट ईसेखां के पास हथियारबंद लुटेरे अध्यापिका से उसकी स्विफ्ट कार छीन कर फरार हो गए। थाना कोट ईसेखां के प्रमुख इंस्पेक्टर शिव चंद ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अध्यापिका राजवीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई कुलवंत सिंह ने श्री हजूर साहिब जाना था। वह सुबह करीब 6 बजे अपनी स्विफ्ट कार पर अपने भाई कुलवंत सिंह को कोट ईसेखां में छोड़ कर वापस अपने गांव सुक्खेवाला तहसील जीरा जा रही थी। इस दौरान गांव सिंघपुरा के पास हथियारबंद एक कार में सवार तीन लुटेरों ने अपनी कार उसकी कार आगे लगा कर रुकवा ली। कार में से निकले एक लुटेरे ने अध्यापिका को पिस्तौल तान कर उसे कार की बारी खोलने के लिए कहा। पीड़ित अध्यापिका ने कार की बारी न खोली तो लुटेरों ने पिस्तौल से कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी स्विफ्ट कार छीन कर फरार हो गए। इस केस की जांच कर रहे एएसआई काबल सिंह ने बताया कि कार की खोज की कोशिश की जा रही है।